bannar yllix

Monday, 1 May 2017

योगी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद यूपी की हालत और बदतर: मायावती

সরকারের টিকে থাকার ইউপি পর যোগী খারাপ গুরুত্বপূর্ণ: মায়াবতী

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद सूबे के बाशिंदों की माली हालत और बदतर हुई है।

बिहार में पार्टी संगठन की तैयारियों और जनाधार को बढ़ाने के सिलसिले में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मायावती ने कहा कि बिहार के गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षित वर्गों के लोगों को अपनी राजनीतिक शक्ति बढ़ाकर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करनी होगी तभी उनका अपना विकास व कल्याण संभव है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद सूबे के हालात में अपेक्षित सुधार नहीं आ पाया है बल्कि स्थिति लगभग पहले जैसी ही खराब बनी हुई है।


No comments:

Post a Comment