bannar yllix

Sunday, 16 April 2017

LIVE: सूरत में पीएम मोदी का रोड शो खत्म, अब सर्किट हाउस पहुंचे





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सूरत पहुंच गए हैं. सूरत एयरपोर्ट पर पहुंचते ही
पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया और 11 किलोमीटर के सफर के बाद सर्किट हाउस पर जाकर खत्म हुआ.
पीएम का करीब तीन घंटे तक सूरत की सड़कों पर रोड शो चला. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला
सूरत दौरा है. इस लिहाज से पीएम के स्वागत में सूरत शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
फिलहाल पीएम सर्किट हाउस में हैं.  




सूरत की सड़कों पर हर जगह पीएम मोदी के आदमकद कटआउट नजर आ रहे हैं. खासकर सूरत हवाई अड्डे से लेकर सर्किट हाउस तक की 11 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह मोदीमय नजर आ रही है. इस स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया जैसे प्रोजेक्ट को हाईलाइट करते कटआउट और पोस्टर से सजाया गया है.



सूरत एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक की सड़क को दीवाली की तरह सजाया गया है. यही नहीं सड़क के किनारे आने वाली इमारतों पर भी लेजर लाइट के जरिये मोदी सरकार के न्यू इंडिया कॉन्सेप्ट की विविध योजनाओं को दिखाया जा रहा है. रास्ते में कई कटआउट 40 फीट से भी ऊंचे हैं. इन्हें देशभर में मोदी के सबसे ऊंचे कटआउट्स माना जा रहा है.





कई जगहों पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमाएं सजाई गई हैं. इनमें से कुछ स्टेच्यू 20 फीट तक ऊंचे हैं. जिस सड़क से मोदी गुजरेंगे वहां की इमारतों को लेजर लाइट से सजाया गया है.


पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सूरत में पाटीदार समाज द्वारा नवनिर्मित किरण हॉस्पिटल का शुभारंभ करने वाले है. इसके अलावा वह पाटीदार समाज के ही डायमंड उद्योगकर्मी की फैक्ट्री पर भी करीब 20 हजार लोगों को संबोधित करने वाले हैं.


पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से राज्य सरकार के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और राज्य की डीजीपी गीता जोहरी अपने अधिकारियों के साथ पिछले कई दिनों से सूरत में डेरा डाले हुए हैं.

No comments:

Post a Comment