bannar yllix

Monday, 1 May 2017

बेकार नहीं जाने देंगे जवानों की शहादत : जेटली




 जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के दो जवानों के शवों के साथ हुई बर्बरता की सरकार ने कड़ी निंदा की है।

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने साफ कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 
जेटली ने कहा कि पड़ोसी देश ने पुंछ के कृष्णा घाटी में हमारे दो जवानों शवों के साथ बर्बरता की है जो निंदनीय और अमानवीय घटना है। ऐसी घटनाएं युद्ध के दौरान भी नहीं होती हैं। भारत सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है।  जेटली ने आगे कहा कि देश को अपने जवानों पर पूरा भरोसा है और इस घटना का उपयुक्त जवाब दिया जाएगा। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 

No comments:

Post a Comment