bannar yllix

Sunday, 23 April 2017

बोले मनोज तिवारी, 'एमसीडी चुनाव में बीजेपी की 225 से ऊपर सीटें आएंगी'


दिल्ली नगर निगम चुनावों में 12 बजे तक केवल 10 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। इसी बीच दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अद्यक्ष मनोज तिवारी का एक बड़ा बयान सामने आया है।
 
मनोज तिवारी ने कहा कि हमें लग रहा कि 225 के ऊपर सीटे आएंगी। यानि अभी भी बीजेपी को उम्मीद है कि वह 225 सीटें जीतेगी। मनोज ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों को मोदी जी के चेहरे को वोट मिल रहा है।


 
तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया. वह केवल, बीमारियों पर डेंगू पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता को धमकाने के बयान देते हैं, हमने केजरीवाल के खिलाफ़ इस पर FIR कराई है।"
 
मनोज ने कहा कि कांग्रेस हो या "आप" अच्छे लोग आना चाहें तो स्वागत है, लवली बड़ा चेहरा हैं क्या बुराई है। दोनों पार्टियों के लोग ही अपनी पार्टियों से तंग हैं। 

No comments:

Post a Comment