bannar yllix

Sunday, 26 March 2017

योगी आदित्यनाथ जी सामाजिक क्षेत्र


देश एंव प्रदेश वासियों एंव प्रदेश के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन के लिए धन्यवाद
सामाजिक क्षेत्र


अपने धार्मिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के साथ-साथ योगी जी निरंतर समाज से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास करते रहते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं से लेकर विकास योजनाओं तक की समस्याओं का हल वे बहुत ही धैर्यपूर्वक निकालते हैं। प्रस्तुत है समाज के विकास से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए किये गये उनके प्रयास और उपलब्धियाँ।

वर्ष 2009 से 2013



1. रामगढ़ताल परियोजना के लिये रु 124 करोड़ स्वीकृत, कार्य आरम्भ।
2. इन्सेफ्लाइटिस के निःशुल्क उपचार एवं उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय कार्यक्रम घोषित।
3. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तर्ज पर होगा बी.आर.डी.मेडिकल कालेज, गोरखपुर का विकास।
4. गोरखपुर बाईपास का शुभारम्भ कुल लागत रु 624 करोड़।
5. महेसरा सेतु स्वीकृत रु 9.25 करोड़ कार्य प्रारम्भ।
6. सिसई घाट का शुभारम्भ रु 10.68 करोड़।
7. रामपुर सेतु का शुभारम्भ।
8. गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना स्थापना का मार्ग प्रशस्त।
9. दूरदर्शन केन्द्र में स्टूडियों भवन का निर्माण तथा अपलिकिंग सुविधा की स्वीकृति।
10. आकाशवाणी केन्द्र में 10 किलोवाट का एफ.एम. चैनल स्वीकृत।
11. डोमिनगढ़ में सेतु निर्माण स्वीकृत रु 915.74 लाख।
12. गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग का दोहरीकरण कार्य अन्तिम चरण में।
13. गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य अन्तिम चरण में।
14. डोमिनगढ़ तथा गाहासाड़ में रेलवे पुल के साथ फुटपाथ वे का निर्माण।
15. सहजनवा में ओवरब्रिज स्वीकृत।
16. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, केन्द्रीय सड़क निधि, राज्य सड़क निधि से गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की 300 किमी.         मार्गो का निर्माण।
17. गोरखपुर महानगर को पेयजल के लिये रु 100 करोड़ स्वीकृत ।
18. बाढ़ से बचाव के लिये केन्द्र की ओर से माधवपुर-हार्वट, महेवा-मनौली, मानीराम-कुदरिया, बढ़या-कोठा,         मोहम्मदपुर-कौलिया, बेलसर-रिगौली, सिसई-कालेसर तटबन्ध की सुदृढ़ीकरण कार्ययोजना स्वीकृत।
19. गोरखपुर फूड पार्क की स्वीकृति।
20. सहजनवा-दोहरीघाट, सहजनवा-बॉसी तक नई रेल लाइन सर्वे की स्वीकृति।
21. चार फाटक ओवरब्रिज का शुभारम्भ । 
22. केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिये पुरजोर प्रयास।
23. हाईकोर्ट की बैंच गोरखपुर में स्थापित करने को लेकर जोरदार प्रयास।
24. भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान के लिये पहल।
25. गोरखपुर-दुर्ग, गोरखपुर-मुम्बई के बीच नई ट्रेन सेवा।
26. मंछरिया घाट का सेतु निर्माण।
27. खड़खड़िया घाट का सेतु निर्माण।
28. गोरखपुर-गोण्डा लूप लाइन आमान परिवर्तन का कार्य।
29. तरंग क्रासिंग तथा सूर्यकुण्ड में नए ओवरब्रिज का निर्माण।
30. गोरखपुर-दिल्ली वायुसेवा पुनः प्रारम्भ।
31. बी.आर.डी.मेडिकल कालेज में ट्रामा सेन्टर की स्वीकृति।
32. इण्डियन ऑयल के बोंटलिंग प्लांट गोरखपुर के लिये स्वीकृत।
33. गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने का प्रयास।
34. गोरखपुर-सोनौली मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत।
35. गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव, कार्य प्रगति पर।
36. बी.आर.डी.मेडिकल कालेज में नए इन्सेफ्लाइटिस वार्ड की स्वीकृति। 
37. बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज में रिहेब्लिटेशन सेन्टर का निर्माण।
38. जंगल घूसड़ महाविद्यालय में योगिराज गम्भीरनाथ निःशुल्क सिलाई कढ़ाई सेन्टर का शुभारम्भ।
39. चारगांवा विकास खण्ड के तिनकोनिया न -3 में वनटॉंगिया बच्चों की शिक्षा के लिये हिन्दू विद्यापीठ का शुभारम्भ।
40. चन्द्रलोक कुष्ठ आश्रम के बच्चों की शिक्षा के लिये विद्यालय का शुभारम्भ।
41. इन्दिरा आवास योजना के अन्तर्गत 2 हजार आवास प्रतिवर्ष अतिरिक्त की स्वीकृति।
42. गोरखपुर महानगर को विकास की बुनियादी सुविधा के लिये जे.एन.यू.आर.एम. में चयन।
43. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद विकास निधि से 225 गाँवों का विद्युतीकरण।
44. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद विकास निधि से 100 गाँवों में धर्मशाला/पुस्तकालय का निर्माण।
45. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद विकास निधि से कुल 100 किमी. मार्गो का नवनिर्माण।
46. ग्रामीण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत कुल 500 गाँवों में विद्युतीकरण स्वीकृत।
47. ग्रामीण पेयजल योजनान्तर्गत धनराशि रु 300 करोड़ स्वीकृत।
48. सांसद विकास निधि से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यालयों को एक कक्षीय भवन।
49. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 10 कस्तुरबा विद्यालय तथा 25 जूनियर हाईस्कूल/प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत।
50. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 10 नए सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण।
51. पॉच वर्षो में 50 स्वास्थ्य मेला एवं 50 कृत्रिम अंग उपकरण वितरण कैम्प।

वर्ष 2004-2009



1. दूरदर्शन केन्द्र गोरखपुर के नये भवन तथा स्टूडियो भवन का निर्माण।
2. हेड पोस्ट ऑफिस गोरखपुर के नये भवन का निर्माण।
3. धर्मशाला ओवर ब्रिज़ का निर्माण।
4. राप्ती नदी के नए सेतु का निर्माण।
5. चारफाटक, हुमायूंपुर क्रासिंग (तरंग), सूर्यकुण्ड क्रासिंग पर तीन नए उपरिगामी सेतु स्वीकृत एवं दो पर कार्य प्रारम्भ।
6. रामगढ़ ताल की परियोजना को लेक कन्जर्वेशन स्कीम के अन्तर्गत लाना।
7. शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार से गोरखपुर महानगर को पेयजल की सौ करोड़ रुपये की परियोजना की स्वीकृति।
8. बी. आर. डी. मेडिकल कालेज में ‘वाइरल रिसर्च सेन्टर’ की स्थापना।
9. जापानी इन्सेफेलाइटिस के उन्मूलन हेतु पहली बार भारत सरकार द्वारा ‘टीकाकरण’ की व्यवस्था करवाना।
10. गोरखपुर को वायु सेवा से जोड़ना।
11. गोरखपुर से दिल्ली गोरखधम सुपरफास्ट ट्रेन तथा गोरखपुर से लखनऊ इण्टरसिटी प्रारम्भ करवाना। 
12. गोरखपुर सिटी स्टेशन का निर्माण।
13. गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण परियोजना की स्वीकृति करवाना।
14. गोरखपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य स्वीकृत करवाना।
15. ताला विद्युत परियोजना के तहत गीडा में 400 केवीए का नया स्टेशन स्थापित करवाना। 
16. गीडा में ‘फूड प्रोसेसिंग पार्क’ की स्वीकृति।
17. गीडा में ‘टेक्सटाइल पार्क’ की स्वीकृति।
18. महेसरा सेतु का निर्माण।
19. गोरखपुर-नौतनवां-गोण्डा लूप लाइन का आमान परिवर्तन स्वीकृत करवाना।
20. गोरखपुर-सोनौली राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनवाना।
21. आकाशवाणी में एफ.एम. चैनल की स्वीकृति।
22. गोरखपुर महानगर की बाढ़ से सुरक्षा के लिए ‘माधोपुर तटबन्ध्’ की बोल्डर पिचिंग, हावर्ट तटबन्ध् पर सुरक्षा दीवार          तथा महेवा-अजवनिया-मलौनी तटबन्ध् पर सुरक्षा दीवार की स्वीकृति।
23. गीडा से जगदीशपुर-सोनबरसा तक गोरखपुर बाईपास का कार्य प्रारम्भ करवाना।
24. दहलाघाट(जंगल कौड़िया) के पुल का निर्माण।
25. मानीराम-कुदरिया तटबन्ध् का सुदृढ़ीकरण कार्य।
26. चार वर्षों में 15 स्थानों पर निःशुल्क विकलांग उपकरण वितरण शिविर।
27. चार वर्षों में 22 स्वास्थ्य मेले। लगभग दो लाख गरीब जनता लाभान्वित।
28. प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के अन्तर्गत गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर कुल 300 किमी. सड़क के          निर्माण की स्वीकृति।
29. गोरखपुर में एक नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना।
30. राप्ती नदी पर चार लेन के नए सेतु के निर्माण की स्वीकृति।
31. सही, सस्ती एवं विश्वसनीय चिकित्सीय सुविध के लिए ‘गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय’ की स्थापना।
32. ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए ‘महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़’ की स्थापना।
33. गोरखपुर जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय का उत्तर प्रदेश हेल्थ डेवलपमेंट स्कीम के तहत जीर्णोद्धार एवं       अत्याधुनिक सुविध से युक्त करवाना।
34. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति।
35. महिला शिक्षा के उत्थान हेतु ‘महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय, रामदत्तपुर’ एवं बच्चों को संस्कारयुक्त            आधुनिक शिक्षा के लिए ‘महाराणा प्रताप सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल’ की स्थापना।
36. ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर जूनियर हाई स्कूल तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक विद्यालय की             स्वीकृति।
37. गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के अधिकतर उच्च माध्यमिक विद्यालयों, इण्टरमीडिएट एवं उच्च शिक्षा संस्थानों को सांसद          निधिसे भवन निर्माण हेतु सहायता।
38. ग्रामीण क्षेत्रों के अध्कितर ग्राम पंचायतों में वाचनालय, पुस्तकालय, धर्मशाला का निर्माण सांसद निधिसे तथा राष्ट्रीय       श्रम विकास योजनान्तर्गत सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण।
39. भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे को पुरजोर तरीके से संसद में रखना।
40. राजकीय अन्ध् विद्यालय लालडिग्गी के भवन का निर्माण।
41. मूक बधिर विद्यालय, हुमायूंपुर में निर्माण कार्य।
42. ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मान सरोवर, पुराना गोरखपुर के जीर्णोद्धार की व्यवस्था।
43. शहीद विजय शंकर शुक्ल, शहीद शिव सिंह की मूर्ति स्थापना।
44. अमर बलिदानी बाबू बन्धू सिंह की मूर्ति स्थापना का मार्ग प्रशस्त करना।
45. शहीद मेजर उदय सिंह के स्मारक के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना।
46. चन्द्रलोक कुष्ठ आश्रम का जीर्णोद्धार तथा कुष्ठ रोगियों के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने की आधुनिक व्यवस्था करना।
47. शक्ति पीठ बाँस स्थान का जीर्णोद्धार।
48. निर्बल आवास योजना में जनपद गोरखपुर के लिए 2 हजार आवास प्रतिवर्ष अतिरिक्त आवंटित करवाना।
49. विद्युतीकरण योजना में सांसद निधि से कुल 200 ग्राम सभाओं में तथा ग्रामीण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत कुल          300 गाँवों में विद्युतीकरण।
50. पिछले पाँच वर्षों में कुल 15 टेलीफोन एक्सचेंज, 10 पोस्ट आफिस तथा 6 पशु चिकित्सालय स्थापित किए गए।

सर्वश्रेष्ठ समीक्षा

आपका मत

गौ-हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए।
Yes 90%
No 9%
 Yes    No 

आप के विचार

  • बूचड़ खाना बंद करने पर धन्यावाद

     राजेश patodi हम यह चाहते हे की यह नियम पुरे भारत देश शक्ति से लागु किया जाये हम आशा करते हे की आप की यह मेहनत जरूर रंग लाएगी जय हिन्द जय भारत ,राजेश पटौदी म.प. इंदौर
  • शिक्षा

     अभिशेष एक अपील मोदी जी और योगी जी से की प्राइवेट स्कूल की फीस पर कोई लगाम नहीं है और उनके स्कूल मे पढ़ाया जाने वाला कोर्स बाजार भाव से पांच गुना दामों मे बेचा जा रहा है । आपसे निवेदन है कि इन दोनों बातो पर अपना ध्यान दे ।
  • संपूर्ण देखें

No comments:

Post a Comment